किसान भाइयों के लिए बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है, सरकारी खरीद बंद होते ही गेहूं के भाव में अचानक 900 रुपए की गिरावट आ गई और किसान भाई निराश होकर मंडी से लौटते नजर आए।
आइए जानते हैं आज क्या है गेहूं का बाजार भाव। दो दिनों में मंडियों में गेहूं के भाव में आई भारी गिरावट ने किसानों में खलबली मचा दी है। किसानों को अपना अनाज वापस अपने घर ले जाना पड़ा, जहां गेहूं के अच्छे दाम मिल रहे थे।
वहीं दूसरी ओर 900 रुपए की सीधी गिरावट से किसान काफी मायूस है। पिछले दो दिनों में 600 रुपए के जबरदस्त उछाल के साथ गेहूं के अधिकतम भाव 3300 रुपए प्रतिक्विंटल पर पहुंच गए थे।
इससे किसानों को अनाज के अच्छे दाम मिलने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिर जैसे ही सरकारी खरीद बंद हुई, गेंहू के दाम अचानक गिर गए।
जैसे ही रेट बढऩे लगे किसान लंबे समय से इस समय का इंतजार कर रहे थे और किसान अपना अनाज ट्रैक्टर-ट्रालियों में लादकर मंडी पहुंचने लगे। ऐसे में गेहूं की अच्छी आवक देख व्यापारियों ने अपना मनमाना रवैया दिखाया।
दो दिन में गेहूं के भाव 850 रुपए गिर चुके हैं, जिससे किसानों को अनाज लेकर मायूस के साथ घर लौटना पड़ रहा है। क्योंकि अब किसान अपना अनाज बेचने को तैयार नहीं है, इस समय किसान भाइयों को सबसे कम कीमत 1979 प्रति क्विंटल मिली है।
इसे भी पढ़ें – अब किसान भी कर सकेंगे बिजनेस, जूट की खेती से हो रही लाखो की कमाई, जानिए पूरी जानकारी
गेहूं के भाव 900 रुपये क्यो गिरे
बताया जा रहा है कि सरकारी मंडी में खरीद बंद होते ही गेहूं का भाव जो करीब ₹3300 प्रति क्विंटल था, अचानक घटकर ₹900 पर आ गया है, जिससे किसान भाई घर लौटते नजर आए हैं।
बताया जा रहा है कि अभी तक 10000 क्विंटल से ज्यादा ही खरीदी हो रही है, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है कि हमारा गेहूं किसान समर्थन मूल्य पर भारत सरकार को बेचा जा रहा है।
लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद व्यापारी मनमानी कर रहे हैं और गेहूं, चना व अन्य फसलों के सही दाम नहीं दे रहे है।
इसे भी पढ़ें – पाक किसान ने भारतीय वैज्ञानिक से चावल की उन्नत किस्म के बीज मांगे, वैज्ञानिक का जानिए जवाब