फसल बीमा योजना में 3000 करोड़ को मंजूरी, सभी किसानो को मिलेगा मुवावजा

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सभी किसानों को काफी नुकसान हुआ था और इसके लिए भारत सरकार ने देश के सभी किसानों की मदद के लिए मुआवजा धनराशि जारी करने की भी घोषणा की थी।

अब फसल बीमा योजना के लिए 3000 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है और शीघ्र ही फसल बीमा की धनराशि का भुगतान देश के सभी किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई करने के लिए भारत सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है और चुनाव भी नजदीक है, चुनाव को देखते हुए भारत सरकार किसानों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।

एक बड़े कार्यक्रम के दौरान मुआवजा धनराशि घोषित करने का मामला सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के महीने में 3000 करोड़ रुपये का फसल बीमा जारी किया जाने वाला है।

यह धनराशि किसानों को वर्ष 2021 से 2022 के दौरान फसल क्षति के भुगतान के रूप में जारी की गई है। पिछले साल बारिश और प्राकृतिक आपदा की वजह से सभी किसानों को खरीफ और रबी की फसल में भारी नुकसान हुआ था।

इसे भी पढ़ें – राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी एडवांस सैलरी, देश में पहली बार नियम लागू

इसके लिए भारत सरकार की ओर से सर्वे भी कराया गया था और बीमा कंपनी को क्लेम दिया गया था और अब इन दावों को पूरा किया जाएगा एवं मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

ऐसे में भारत सरकार नहीं चाहेगी कि चुनाव में किसान वर्ग उनसे अलग हो। किसान वर्ग की मदद के लिए सरकार की ओर से किसान महासम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, इस महासम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया जाएगा।

इसमें फसल बीमा धनराशि के वितरण के लिए प्रधानमंत्री को बुलाया जाएगा ताकि किसान वर्ग को अपने पक्ष में किया जा सके। साथ ही मध्य प्रदेश राज्य में कृषि ऋण माफी से संबंधित पत्र भी जारी किए जाएंगे।

हाल ही में भारत सरकार ने 11.9 लाख किसानों को 2123 करोड़ रुपए का कर्ज ब्याज माफी देने का फैसला किया है। साथ ही सरकार द्वारा किसानों को फसल बीमा की सुविधा भी दी जा रही है। इस सम्मेलन में सरकार नई घोषणाएं भी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें – PM Kisan Yojana: किसानों की 14वी क़िस्त 15 जून को मिलेगी और इन किसानो को मिलेगा लाभ

Leave a Comment